कॉलेज का पहला दिन

कॉलेज का वो पहला दिन और नये - नये लोगो का मिलना मानो ऐसा लगता है नई दुनिया मे आ गए हो ।सबसे हसीन पल वो होता  है कॉलेज के गेट से अंदर घुसना और सामने आती हुई लड़की को देखना और मन से एक आवाज आती बस यही है मेरी वाली ।फिर अचानक किसी का मिलना और पूछना क्या भाई तुम कहा से हो और दबी आवाज में कहना भैया न्यू एड्मिसन है ।।और फिर पता चलता है अरे भैया ये तो सीनियर्स है ।।फिर क्या याद आते है पुराने वो स्कूल दिन जो बीता कर यहां तक पहुचे थे।।खैर हमारे सीनियर्स तो उनमे से नही थे जो हमारी रैगिंग परंपरा पर विश्वास करते हो ।।लेकिन फिर भी एक पल के लिए उनको याद आ जाता है वो सीनियर्स और फिर क्या उनका बोल देना अपना परिचय दो ।।ये शब्द तो ऐसा लगता हो मानो  इज्जत चली गई हो ।।लेकिन फिर क्या बड़े भैया और बड़ी दी का मुस्करा कर कहना चिंता नही करो रैगिंग नही हो रही है।।बस एक पारम्पारिक मुलाकात है छोटे।।और कहना कोई जरुरत पड़े तो मिल लेना।।और फिर चल देना अपनी कक्षा की ओर जहा से हमे ज्ञान मिलना शुरू होता है ।।और  उस समय लगता है कि काश ये सब पहले पढ़ लिए होते ।। कहा फस गया मैं ,इससे अच्छा कोई और काम कर लेता , और फिर एक पल ये ख्याल आता कि अब तो आ गया हूं अब जो होगा यही होगा ।।और फिर शुरू होता है जिंदगी से जंग लड़ने की तैयारी  प्रतदिन किसी बात पर डाट खाना और शिक्षक का कहना ये भी नही मालुम क्या पढ़े के आये हो तुम ।।तब तो ऐसा लगता है जैसे हम युद्ध के मैदान मे है और लगातार गोली चल रही है हम और हमारी सेना के जवान( हमारे मित्रगण) उससे लड़ रहे है और जब तक हम संभलते आ गया एक छोटा सा गोला (हमारा सेशनल पेपर)  आ जाता है अब इससे लड़ने की तैयारी शुरू होती है तब सीनियर से मिलना और पूछना कैसे किया जाये कि पास हो जाये और फिर सीनियर्स का अलग अलग किताबो का बताना किसी अमृत से कम नही लगता था खैर सेशनल बीत गये कुछ फसे कुछ पास हो गए  नये दोस्त थे सब झेल गए ,कुछ दिन बाद जो फसे उनके लिए चलकर आया एक लाइफलाइन और फिर क्या मौका मिलते झपट लिये एक हमको अस्सिगमेंट भी मिल गया अब तो लगा चलो बच जाएंगे ।।फिर लगा अब तो संभल गए जब दूसरे दिन कॉलेज पहुचे तो पता चला सेमेस्टर डेट आ गयीं और अब लड़ाई बड़ी थी तो तैयारी भी बड़ी होनी थी लग गए नए नए हथियार ढूढने मे कैसे इसको हटाया जाए  कभी पुराने पेपर की तलाश होती तो कभी नये नोट्स की आस होती याद आती तो सीनियर्स की बात और पास होने  के नुस्के खास और फिर  क्या हो गया सेमेस्टर पेपर  एक एक पेपर देता गया सेमेस्टर बीतता गया हम पहुच गए दूसरे सेमस्टर मे और रात दिन लगता था बस रिजल्ट आ जाये और फिर क्या माता रानी का आशीर्वाद था पास हो गए ।।और फिर शुरु हुई हमारी कक्षा की राजनीति जो संसद भवन से बढ़ कर थी ।।।आगे की कहानी दूसरी स्टोरी मे।।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें