हिंसा का कारण बनती भीड़ -मॉब लिंचिंग
भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहाँ कई धर्मों और और अलग-अलग जाति के लोग रहते हैं भारत एक ऐसा देश है जो अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए जाना जाता है लेकिन शायद कहीं ना कहीं लोगों से उनके अधिकार ही दूर होते जा रहे हैं सुप्रीम कोर्ट के अनुसार हर नागरिक के जीवन की रक्षा करना सरकार का कर्तव्य है संविधान के अनुसार अनुच्छेद 21 में हर नागरिक को जीवन का अधिकार है और कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया के बिना किसी के जीवन को छीना नहीं जा सकता पिछले कुछ वर्षों से भारत में एक नए प्रकार की घटना बहुत तेजी से सुनने को मिल रही है जिसका नाम है मॉब लिंचिंग ।भारत में कभी धर्म के नाम पर तो कभी गौ हत्या के नाम पर और कभी बच्चा चोरी का आरोप लगाकर भीड़ के द्वारा किसी व्यक्ति विशेष की पिटाई करके कानून को अपने हाथों में ले लेती है जिसमें बिना कानूनी कार्रवाई के व्यक्ति को अपराधी मान लेती है और फिर उग्र भीड़ है किसी समुदाय विशेष के लोगों द्वारा उसकी पीट-पीटकर हत्या कर देना या उस को मारकर बुरी तरह से जख्मी कर देना है मॉब लिंचिंग के फैलने का मुख्य कारण कानून व्यवस्था का सही से काम न करना, गलत अफवाहों का फैल...