हिंसा का कारण बनती भीड़ -मॉब लिंचिंग
भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहाँ कई धर्मों और और अलग-अलग जाति के लोग रहते हैं भारत एक ऐसा देश है जो अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए जाना जाता है लेकिन शायद कहीं ना कहीं लोगों से उनके अधिकार ही दूर होते जा रहे हैं सुप्रीम कोर्ट के अनुसार हर नागरिक के जीवन की रक्षा करना सरकार का कर्तव्य है संविधान के अनुसार अनुच्छेद 21 में हर नागरिक को जीवन का अधिकार है और कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया के बिना किसी के जीवन को छीना नहीं जा सकता पिछले कुछ वर्षों से भारत में एक नए प्रकार की घटना बहुत तेजी से सुनने को मिल रही है जिसका नाम है मॉब लिंचिंग ।भारत में कभी धर्म के नाम पर तो कभी गौ हत्या के नाम पर और कभी बच्चा चोरी का आरोप लगाकर भीड़ के द्वारा किसी व्यक्ति विशेष की पिटाई करके कानून को अपने हाथों में ले लेती है जिसमें बिना कानूनी कार्रवाई के व्यक्ति को अपराधी मान लेती है और फिर उग्र भीड़ है किसी समुदाय विशेष के लोगों द्वारा उसकी पीट-पीटकर हत्या कर देना या उस को मारकर बुरी तरह से जख्मी कर देना है मॉब लिंचिंग के फैलने का मुख्य कारण कानून व्यवस्था का सही से काम न करना, गलत अफवाहों का फैलना ,सरकार द्वारा इस पर उचित कदम न उठाना , आदि हाल ही दिनों में सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से फैलने वाली अफवाहों से इस प्रकार की कई घटनाएं सुनने को मिली जो फेक खबरों को फैला कर और फिर उसको लोगो तक पहुचा कर हिंसा करना ।।ये किसी जाति धर्म से भी हो सकता है ।मोब लीनचिंग के मामले कुछ महत्वपूर्ण कानून है जिसको हम जान सकते है और घटना के वक्त ये कदम उठा सकते है
1-लीनचिंग के मामले मे पुलिस सबसे पहले भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153 (A )के तहत मामला दर्ज कर सकती है जिसमे आरोपी को 3 साल की सजा और जुर्माना का प्रावधान है
2- लीनचिंग के दौरान पीट पीट के हत्या होने पर आरोपी पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया जायेगा
हमे मॉब लिंचिंग जैसे घटना से आज बचना होगा और लोगो को बचाना भी होगी क्योंकि इस तरह की घटना हो सकता है कल आप के साथ हो इसलिए वक्त रहते इस तरह की घटना पर उचित कदम उठाना होगा हमे ये जानना होगा कौनसी खबर सही है कौनसी गलत और हमे कानून हाथ मे लिए बगैर इसका सामना करना होगा इस तरह की घटना पे तुरन्त पुलिस को सूचना करना होगा ।।ऐसी घटना हमे किसी विशेष जाति धर्म का होकर नही बल्कि एक भारतीय के तरह देखना होगा नही तो ये कुछ इस तरह है जो देश को अंदर ही अंदर खा जाएगा ।और हम कुछ नही कर पायेंगे।वक्त रहते हम उचित कदम नही उठाते तो पछतावे को छोड़कर कुछ नही बचेगा हमारे पास।।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें