माटी खोता अपनी पहचान-कुम्हार समाज



                माटी कहे कुम्हार से तू क्या रौंदे मोये।
                एक दिन ऐसा आयेगा मैं रोदूँगी तोये ।।
मिट्टी और मानव  दोनो का संबंध उसी तरह है जैसे शरीर का आत्मा से मिट्टी हमारी अनमोल धरोहर है जो हमेशा से हमारे लिये जीवन यापन का एक जरिया रहा है जहाँ लोग कई पीढ़ियों से मिट्टी के बर्तन ,दीये ,मुर्तिया आदि को बनाकर और बेचकर परिवार का जीवनयापन करते आ रहे है लेकिन आज हम मिट्टी के बने समानों को भूलकर चाईनीज लाइटो और चाईनीज दियालीओ का प्रयोग कर रहे है जिससे न सिर्फ हमारा देश बेरोजगारी की ओर बढ़ रहा है हम अपनी संस्कृति और सभ्यता को भी धूमिल करते जा रहे है आज महंगाई और डिजिटल दौर मे मिट्टी अपना अस्तित्व और पहचान खो रही है कुम्हार समाज के लोग जो विगत वर्षों से गांव मे थे आज वह बदल कर शहर हो गए है जहाँ मिट्टी उनको आसानी से मिल जाया करती थी आज वहां उनको कई समस्याओं से होकर गुजरना पड़ रहा है आज उनको मिट्टी बाहर से मंगानी पड़ती है जो पाँच रुपये ट्रैक्टर के हिसाब से मिलती है जो, मिट्टी पहले आसानी से मिल जाती थी आज उसके लिए उन्हें मोटी रकम चुकाना पड़ता है और उसके बावजूद भी आसानी से वक्त पर नही मिलती जिसके कारण उनका फसाया हुआ पैसा भी नही मिल पाता । वो मिट्टीयो को अलग अलग स्थान से मंगाते है उसमें से शुद्ध मिट्टी को अलग करके अपने प्रयोग में होने वाली मिट्टी को निकालते है और फिर फैलाते और धूप में सुखाते है जिससे मिट्टी पूरी तरह से अलग हो जाये फिर वो मिट्टी को आटे की तरह गूथते है और उसमें से छोटे छोटे गिट्टीयो को बाहर निकालते है  फिर मिट्टी से घरोंदे और अन्य बर्तन बनाते है और फिर वो चाक को घुमाते और गुथी हुई मिट्टी को चाक पर रखते है और मिट्टी को हाथों से आकार देकर नये नये वस्तुओ को तैयार करते है वो हाथो से उनको अलग अलग तरह से बनाते और सवारते है फिर बने हुए वस्तुओ को धूप में सुखाते है और सूखने के बाद आवा का प्रयोग करके उनको पकाते है जिससे वो मजबूत हो जाये और अच्छे से प्रयोग किये जा सके इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कुम्हार भाईयो को कई समस्याओं से हो कर गुजरना पड़ता है जब वह बर्तनों को पकाने के लिये आवा मे लगाते उस वक्त वो 200 या उससे अधिक वस्तुओ को आवा मे लगाते है तो उनको 100 या उससे भी कम वस्तुओं से संतुष्ट होना पड़ता है बाकी आवा के अंदर ही टूट जाते है तो कभी कभी मौसम की मार की वजह से कुछ दिनो तक तो पूरी तरह से इनको काम बंद करना पड़ता है ज़रा सोचिये वो कितना मेहनत से एक एक वस्तुओं को बनाते है सजाते है सवारते है और अंत मे उन्हें इस तरह से समस्याओ से होकर गुजरना पड़ता है और फिर आवा मे पके हुए वस्तुओं को निकालकर उनको पेंट किया जाता है जिसको अलग अलग तरह  से पेंट करते है इस काम मे परिवार के सभी सदस्य लगे होते है दीवाली और त्योहार के दिनों में सभी सदस्य इस काम को बखूबी निभाते है महिलाये मुर्तिया ,घरोंदे बनाते है तो बच्चे उनको पेंट करने और पुरुष चाक से दियाली और कुल्हड़ भोपू आदि बनाते है इन सब प्रक्रिया से होकर गुजरने में कुम्हार भाईयो को 12 से 24 घंटे का वक्त देना पड़ता है और जब बाजार में बिकता है तो उस वक्त लोगो का सिर्फ यही कहना होता है कि मिट्टी का समान इतना महंगा थोड़ी न होता हूं बहूत ज्यादा ले रहे हो , कुम्हार भाइयो की ही देन की आज दियाली से गुलज़ार होते घर ,सजते बाजार , घरौंदे से खेलते बच्चे जिसके बग़ैर सुना सुना है त्योहार ।तभी तो कहते है दोस्तो अभी वक्त है हमे आगे आकर सोचने का,क्यो न हम अपनी पहचान बनाये अंतरराष्ट्रीय बाजार मे क्यो न हम अपने देश मे बने मिट्टी के शुद्घ बर्तनों पर ध्यान दे जो हमारे स्वास्थ्य की लिए भी जरूरी है और अपनी संस्कृति को दुनिया मे एक अलग पहचान दे।

टिप्पणियाँ