कोरोना महामारी में फेक
न्यूज का प्रभाव प्रसार
कोरोना महामारी (Covid-19) में फेक खबरें हमें तेजी से देखने और सुनने को मिले। फेक न्यूज (Fake News) का मुख्य अंग भय होता है। फेक न्यूज मानव संचार को चुनौती देता है, तनाव तथा गलतफहमी पैदा करता है। डिजिटल संचार और सोशल नेटवर्किंग के इस युग में, यह एक नये तरिके से देखने को मिलता है कोविड-19 (Covid-19) महामारी से दुनिया में अधिकतर लोग अपनों को खोने से शोक में है ऐसी स्थिति में, अधिकतर मौतो को देखने के बाद दुनिया भर में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। ऑनलाइन गलत समाचार सार्वजनिक स्वास्थ्य संचार के लिए एक नया खतरा बन गया है क्योंकि अब अधिकतर लोग स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए इंटरनेट पर निर्भर है. इस दौरान, कोविड-19 महामारी (Covid-19) के कारण संकट, झूठी सूचना इसे तेज से फैला सकती है। भारत पिछले कुछ सालों से फेक न्यूज (Fake News) से जूझ रहा है। फेक न्यूज ही लोगों के बीच असंतोष पैदा करता है, अक्सर सांप्रदायिक हिंसा को आमंत्रित करता है नकली समाचार प्रसार भारत में एक जीवित संकट रहा है, लेकिन समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन उचित कदम नहीं उठा रहा है। फेक न्यूज 2016 के यूएस के बाद चर्चा का विषय बन गया है फेक न्यूज को व्यापक रूप से झूठी सूचना के रूप में माना जाता है। फेक न्यूज का प्रयोग राजनेता हमेशा अपने स्वार्थ के लिए करते है। फेक न्यूज को “ऐसी सूचना के रूप में परिभाषित करते है , जिसे हम एक खबर के रूप में समझ सकते है, जिसको दुष्प्रयोजनों हेतु जानबूझकर सृजन किया जाता है तथा किसी झूठी और संदेहास्पद तथ्यों में विश्वास करने हेतु दूसरों के साथ छल करने के लिए प्रयोग किया जाता है। माइक्रोसाफ्ट द्वारा किया गये एक अध्ययन से यह पता चलता है कि 64% से अधिक भारतीय आनलाइन फेक न्यूज से प्रभावित है
फेक न्यूज बढ़ने के प्रमुख कारण-
मोबाइल और इंटरनेट तक लोगो की बढ़ती पहुंच- भारत में सोशल मीडिया जैसे फेसबूक 300 मिलियन व्हाट्सएप पर 200 मिलियन और यू ट्यूब पर 250 मिलियन लोगो का उपयोग करने वाले अधिकतर लोगों कि संख्या है। यह एक प्रमुख कारणों मॆं से एक है जो फेक न्यूज (Fake News) के प्रसार में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान निभाता है। फेक न्यूज (Fake News) का उपयोग प्रचार एवं विज्ञापन के विस्तार हेतु किया जाता है फेक न्यूज कि समस्या से निपटने के लिए कोई ठोस कानून नहीं है। जिसकी वजह से इसका प्रसारण तेजी से फैलता है। यह लोकतंत्र को कमजोर करती है यह आज एक गंभीर समस्या बनी हुयी है। क्योंकि यह लोगों में एक अलग तरह से भय तथा भ्रम पैदा करती है फेक न्यूज से सांप्रदायिक दंगे, मॉब लिंचिग, सामूहिक उन्माद जैसे अनेक अपराधों को बढ़ावा मिलता है साथ ही इससे नागरिक के अधिकारों का भी उल्लंघन होता है सोशल मीडिया (social media) पर फेक न्यूज (Fake News) के अत्यधिक प्रसार से मानवता के खिलाफ अपराध को बढ़ावा मिलता है तथा इससे नागरिकों के अधिकार का भी अतिक्रमण हो रहा है। इससे अर्थव्यवस्था पर भी प्रभाव देखने को मिलता है फेक न्यूज (Fake News) के माध्यम से प्रसारित झूठे सूचनाओ ने विश्व भर में एशियाई मूल के लोगो के विरुध्द नस्लवादी भावनाओं को कोरोना महामारी में प्रभावित करते हुए देखने को मिला है ।
फेक
न्यूज के रोकथाम के लिए प्रयोग किए जाने वाले विधायी प्रावधान-
भारतीय
दंड संहिता, 1860 की धारा 505 (1): यह उन मामलों से संबंधित है, जहां किसी कथन, जनश्रुति या सूचना को, इस
आशय से कि , या जिससे यह सम्भाव्य हो कि, सामान्य जन या जनता के किसी भाग को ऐसा भय या डर उत्पन्न हो, जिससे कोइ व्यक्ति राज्य के विरुध्द या
सार्वजनिक शांति के विरुध्द अपराध करने के लिए उत्प्रेरित हो, रचित प्रकाशित या परिचालित किया जाता
है, तो इस कानून के तहत दोषी ठहराए जाने पर
व्यक्ति को अधितम तीन वर्ष तक का कारावास और अर्थदंड दोनो से दंडित किया जा सकता
है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 66D: यदि
कोई व्यक्ति, किसी भी संचार उपकरण या कंप्यूटर संसाधन के माध्यम स प्रतिरुपण
द्वारा छल करता है तो उसे तीन वर्ष तक के कारावास की सजा दी जा सकती है तथा वह एक
लाख तक के जुर्माना हेतु उत्तरदायी होगा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 54 के
अन्तर्गत जो कोई किसी आपदा या उसकी
गंभीरता या उसके परिणाम के संबंध में आंतकित करने वाली भ्रामक खबर या सूचना
या चेतावनी प्रसारित करता है तो ऐसे व्यक्ति को दोषसिध्दि पर कारावास या अर्थदंड
की सजा दी जा सकती है। कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ने व्हाटसएप पर माय गांव
कोरोना न्यूज डेस्क नामक एक आधिकारिक चैटबाट की शुरुआत की है , जो इस महामारी के
दौरान अफवाहों को फैलाने से रोकने के
उद्देश्य से वायरस के बारे में प्रश्नों का उत्तर देता है। पीआइबी ने सरकार और
इसके द्वारा किए जा रहे कार्यें को लक्षित करने हेतु सोशल मीडिया पर प्रसारित फेक
न्यूज से निपटने के लिए फैक्ट चेकिंग
यूनिट का विकास किया है। तथा फेसबूक ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम विकसित
किया है।
फेक न्यूज से बचने से लिए हमें इनका विशेष ध्यान
देना होगा
1. किसी
बात को सोच कर तब आगे कि ओर भेजे-
जब आप अपने परिवार और दोस्तों की मदद करना चाहते हैं और उनका ध्यान
रखते हैं, उस समय आपको जब भी आपको कुछ नयी सूचना मिलती है -
ईमेल से, व्हाट्सएप्प से, फेसबुक से या
ट्विटर का प्रयोग करके आप उस सूचना या जानकारी को तुरंत फॉरवर्ड कर देते हैं।
लेकिन विशेषज्ञो का मनाना है कि सबसे पहली चीज जो आपको गलत सूचना को रोकने के लिए हमें ध्यान रखना चाहिए वह है "थोड़ा समय ले और सोचें" यदि आपको कोई शक है तो थोड़ा और समय ले और खबर
की जाँच करें।
2.खबरों के स्रोत (Source) की जाँच करें-
किसी भी जानकारी को आगे प्रसारित करने से पहले कुछ जरुरी सवाल को
ध्यान में रखना ज़रूरी हैं जैसे खबरे कहाँ
से आई है? अगर जानकारी "दोस्त
के दोस्त से" या "परिवार
के ग्रुप" या "किसी
करीबी" से आई है तो इसमें संयम से काम लेना
चाहिए । बहोत से ऐसे उदाहरण देखने को मिलते है जो सोशल मिडिय माध्यम से तेजी फैले
तथा इनके फैलने में प्रमुख कारण परिवारिक सोशल मीडिया ग्रुप ही माने जा सकते है ऐसी
ही कुछ ग़लत जानकारियों के देखने को मिले -
जैसे उदाहरण के तौर पर देखने को मिला की "हाथ
धोने को अगर बढ़ावा दिया जाए तो भी वायरस को फैलने से रोका नहीं जा सकता है" लेकिन कुछ दूसरी बातें जैसे "होम्योपैथिक
दवाओं से वायरस खत्म हो सकता है" ऐसी ही बहोत सारी
जानकारियाँ नुकसानदायक साबित होती हैं। जानकारी के सबसे
विश्वसनीय स्रोत के लिए हमें हमेशा से "विश्व स्वास्थ्य
संगठन", "नेशनल हेल्थ
पोर्टल ऑफ इंडिया", "स्वाथ्य एवं परिवार कल्याण
मंत्रालय" आदि वेबसाइट के माध्यम से जानकारी लेते रहना
चाहिए ।यह वेबसाइट व्हाट्सएप पर किसी अजनबी के दूर के रिश्तेदार की तुलना में बहुत
अधिक विश्वसनीय हैं। तथा यहा से प्राप्त खबरें की सत्यता के जांच के बाद ही
प्रसारित करते है।
3. क्या यह फर्जी/झूठी जानकारी lतो नहीं?
सही दिखने वाली जानकारी भी कई बार फर्जी साबित हो सकती है। बहुत हद तक देखा गया है कि आधिकारिक रुप से दिखने वाले अकाउंट के जैसे फर्जी अकाउंट बनाये देखने को मिलता है, इसमें न्यूज चैनल या सरकारी एकाउंट्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। स्क्रीन शॉट को बदल कर ऐसा बनाया जा सकता है जैसे जानकारी किसी विश्वसनीय सार्वजनिक स्त्रोत से आई हो। हमेशा चेक करे की अकाउंट वेरीफाइड और वेबसाइट जानी मानी है की नहीं। अगर आपको जानकारी खुद से ढूंढने पर न मिले तो वह फर्जी भी हो सकती है। अगर कोई पोस्ट, वीडियो या लिंक पर शक है तो उसकी सत्यता की जांच करे है क्योंकि वह फर्जी हो सकती है।(यूनाइटेड किंगडम की एक स्वतंत्र चैरिटी जो तथ्यों की जांच करती है उसका मानना है ) की उप संपादक क्लेयर मिलने के मुताबिक, फैक्ट चेकर्स ज्यादातर कैपिटल लेटर्स और बेमेल फोंट्स को देखते है और इनसे झूठी खबरों की आसानी से पहचान कर लेते हैं।
4. यदि खबरों पर विश्वास नहीं तो शेयर करने से बचे-
कुछ भी फॉरवर्ड करने से सदैव बचने कि कोशिश करे सिर्फ इसलिए "क्या पता सच हो", आप सोच कर उसे शेयर नही करे
नहीं तो आप फायदे से ज्यादा अपना तथा दुसरो का नुक्सान कर सकते हैं। अक्सर हमें
चीजों को उन स्थानों पर पोस्ट करना चाहिए जहां हम जानते हों कि विशेषज्ञ हैं -
जैसे डॉक्टर या पेशेवर चिकित्सा। यह ठीक हो सकता है, लेकिन
सुनिश्चित करें कि आप अपने संदेश के बारे में बहुत स्पष्ट हैं उसकी जांच आप अपने
स्तर से किये है। और खास ध्यान रखे - जो फोटो या कॉन्टेंट आप शेयर करते हैं, आने वाले समय में उसका मतलब कुछ
और भी हो सकता है। तो उस फोटो को फाइल में एक डाटा के रुप में शेव करके रखे कुछ
ऐसे किवर्ड का प्रयोग कर सकते है जिससे आप उस पर किसी समस्या होने पर सफाई दे सके।
5. व्यक्तिगत रूप से सभी तथ्यों की जाँच स्वयं कर लें-
एक आडियों तेजी से वायरल हो रहा था है जो व्हाट्सएप माध्यम से प्रसारित हो रहा है। इसमें बोलने वाले व्यक्ति
का कहना है कि वह एक अस्पताल में काम करने वाले "सहकर्मी का
मित्र है" जो डॉक्टरों द्वारा दी गयी सलाह का
अनुवाद कर रहा है। इस आडियों को दुनिया भर के दर्जनों लोगों द्वारा बीबीसी को भेजा
गया है। लेकिन यह ऑडियो सही और गलत सलाह का मिला जुला
देखने को मिला जिसमें कुछ बाते सहीं थी मगर अधिकतर बाते
फेक थी। जब लोगों को किसी सलाह की लंबी सूची भेजी जाती है, तो
उन पर विश्वास करना आसान होता है, क्योंकि आप निश्चित रूप से
जानते हैं कि सुझावों में से एक (जैसे- समय समय पर हाथ धोने के बारे में) सच हो
सकता है। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है। कई बार हमें सच
खबरों के साथ साथ भ्रामक खबरों का सामना करना पड़ता है जिसकों समझा नहीं जा सकता
हैं।
6. इमोशनल करने वाली पोस्ट से सावधानी
बरते-
जो पोस्ट हमें अधितकर भयभीत, क्रोधित, चिंतित,
या खुश करती है वो अक्सर वायरल हो जाती है। क्योंकि उस वक्त हम क्या
कर रहे होते है इसकी जानकारी हमें नहीं हो पाता। फर्स्ट ड्राफ्ट (एक ऐसा संगठन जो पत्रकारों को ऑनलाइन गलत जानकारी से निपटने में मदद करता
है) की शोधकर्ता क्लेयर वार्डले का कहना है कि
"डर एक ऐसी चीज है जो
गलत खबरों को सबसे ज्यादा फैलाता है" जल्दी कार्रवाई के लिए की गई कॉल लोग में चिंता और भय का माहौल बनाने के लिए ही की जाती
हैं - इसलिए सावधान रहें। क्लेयर वार्डले कहती हैं "लोग अपने प्रियजनों को
सुरक्षित रहने में मदद करना चाहते हैं, इसलिए उनकी मदद करने
के लिए जल्दबाजी में फेक न्यूज का भी शिकार हो जाते है जब वे "कोरोन वायरस को रोकने के लिए टिप्स देखते
हैं" या "यह हेल्थ
सप्लीमेंट लेते है तो अधिकतर उनका उनका मकसद अपने प्रियजनों की किसी भी हाल में
मदद करना होता है।" उस वक्त वो इन बातों पर विशेष ध्यान देने की हालत में नही
होते है।
1-इटली के एक शहर की तस्वीर जिसमें ढेर सारी लाशें
फैली हुई हैं।
रिएलिटी चेकः दरअसल यह एक फर्जी तस्वीर है। यह तस्वीर वायरस पर इस दशक की शुरुआत में बनी हॉलीवुड की एक मशहूर फिल्म कांटेजिअन का सीन है। इस फिल्म की आजकल काफी चर्चा है और इसमें वायरस का प्रसार दिखाया गया था। ताजा खबर यह है कि इस फिल्म के मेडिकल कंसल्टेंट डॉक्टर को भी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
रिएलिटी चेकः रिलायंस की जियो कंपनी द्वारा ऐसा
कोई दावा नहीं किया गया है। Whatsapp और Social Media पर
वायरल इस मैसेज में लिखा है कि Jio इस बुरे वक्त में सभी इंडियन यूजर को 498 रुपए
का फ्री रीचार्ज दे रहा है। मैसेज के साथ Https:jionewoffer.Online. लिंक
दिया है और ऑफर 31 मार्च तक ही मौजूद रहने का दावा किया गया था। बता दें कि जियो
की तरफ से ऐसा कोई भी ऑफर नहीं पेश किया गया था। यह फेक खबर तेजी से वायरल हो रहा
था ।
रिएलिटी चेकः यह तस्वीर भी पूरी तरह से फर्जी
पाई गयी और इसका मौजूदा हालात से कोई ताल्लुक नहीं था। वास्तव में यह तस्वीर वर्ष
2014 के एक आर्ट प्रोजेक्ट की थी । इस तस्वीर को कुछ लोग सोशल मीडिया पर कोरोना
वायरस के मरीजों के नाम होने का दावा कर रहे थे। मगर ऐसा कुछ भी देखने को नहीं
मिलता हालांकि लोगो को इससे सावधान रहने और सच मानकर आगे फॉरवर्ड न करने की सलाह
दी गयी थी।
5- एक तस्वीर जिसमें दिखाया गया है कि रूस में
लोगों को घरों के भीतर रखने के लिए सड़कों पर 500 शेर छोड़ दिए गए हैं।
6- इटली
की ताबूत वाली एक वायरल फोटो।
रिएलिटीः यह फोटो भी पूरी तरह फेक पोस्ट का एक
उदाहरण है। इसकी सच्चाई यह है कि यह फोटो सात साल पहले हुई एक दुर्घटना की थी ।जिसका
प्रयोग कोरोना महामारी के समय किया जा रहा था जबकि इसका कोरोना वायरस से कोई
लेना-देना नहीं था।
निष्कर्ष-
फेक न्यूज का कुछ सकारात्मक पहलु होता है तो उससे ज्यादा नकारात्मक रुप देखने को मिलता है कोरोना काल में इसका भयंकर रुप देखने को मिला जब लोग भय और भ्रम की आड़ में अपना जीवनयापन कर रहे थे तब यह विकराल रुप धारण कर भारत को आंतरिक रुप से कमजोर कर रहा था आज जब देश की एक बड़ी आबादी सोशल मीडिया का उपयोग कर रही है तथा इस पर पूर्ण रुप से निर्भर हो गयी है तब किसी भी बारे में फेक न्यूज प्लांट करना कितना खतरनाक हो सकता है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है दूसरे शब्दों में कहें तो आज हम फेक न्यूज की एक जमीन तैयार कर दिए हैं जहां मामूली अफवाह फैलाना भी आसान हो गया है। लेकिन हम ऐसा करते वक्त शायद यह भूल गए हैं कि अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ में हम अंतिम रूप से देश को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। आज हमें यह समझना होगा कि मौजूदा वक्त में जब हमें कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ना चाहिए, तब हम फेक न्यूज के जरिये कोरोना के खिलाफ मुहिम औऱ कमजोर करने का काम कर रहे हैं। किसी भी मुहिम या किसी भी लड़ाई की सफलता के लिए यह जरूरी होता है कि धरातल पर उसको समर्थन मिले। लिहाजा कोरोना वायरस को मात देने की मुहिम को भी कई तरह के समर्थन की दरकार है। जिसके लिए हमें औऱ आप को आगे आना होगा लेकिन फेक न्यूज की यह विकृति इस महामारी को फैलाने का ही काम कर रही है। फेक न्यूज के कारण अगर लोग आतंकित होकर बीमारी को छुपाने लगे तो यकीनन इससे महामारी को रोकना नामुमकिन हो जाएगा। तथा यह महामारी कभी भी देश से नही जायेगी। इस जंग में अगर सरकार के हाथ को मजबूत करना है तो हमें लोकतांत्रिक, संवैधानिक और मानवीय मूल्यों को समेटते हुए आगे की ओर बढ़ना होगा। आज हमें यह समझना होगा कि किसी भी मुहिम में सिर्फ सरकार के कर्तव्य नहीं होते, बल्कि आम नागरिक समाज की भी अपनी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं। किसी भी देश या समाज की तरक्की इस बात पर निर्भर करती है कि वहां का नागरिक समाज कितना प्रगतिशील है कितना जागरुक है। यह नाजुक वक्त फेक न्यूज को परोसने का नहीं, बल्कि दुनिया को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपनी एकजुटता का संदेश देने का है। अगर हम ऐसे ही फेक न्यूज को फैलाने की मुहिम को आगे बढ़ाते रहे तो यकीन मानिए हम खुद ही देश के लिए चुनौती बन रहे हैं तथा देश को किसी भी विदेशी चुनौती की कोई जरूरत नहीं है।
Very useful article Sir
जवाब देंहटाएं